यूपी के फतेहपुर में प्रियंका का रोड शो, बोलीं- मोदी सरकार से किसान और नौजवान सबसे ज्यादा परेशान 

प्रियंका गांधी ने अपने रोड शो के दौरान मोदी सरकार पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से हर तबका परेशान है।

फोटो: @INC
फोटो: @INC
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज (रविवार) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रोड शो और नुक्कड सभाएं कीं। इस दौरान प्रियंका गांधी पीएम मोदी पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार से सारी जनता त्रस्त है। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज सभी लोग जानते हैं कि मोदी सरकार की नीतियों की वजह से जनता को कितना झेलना पड़ा रहा है। खासतौर पर किसान और देश का नौजवान परेशान है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों के लिए अलग से बजट पेश करेंगे।

प्रियंका गांधी ने फतेहपुर में महिलाओं से सांची बात की और कहा कि मैं काशी विश्वनाथ मंदिर गयी तो मुझे पता बताया गया कि वहां बड़ा कॉरिडोर बनाया जा रहा है। वहां लोगों के घर गिराये गये और प्राचीन मंदिर गिराए गए हैं। उन्हें मुआवजा नहीं मिला। वाराणसी में मोदी किसी भी गांव में नहीं गए। मैं जहां जाती हूं, मुझे असलियत पता चलती है। इस सरकार से हर कोई परेशान है।

प्रियंका गांधी ने लोगों से अपना वोट सावधानी से डालने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आम जनता के लिए कुछ नहीं किया। काला धन वापस नहीं आया। लोगों को रोजगार नहीं मिली। काम नहीं करते हैं और चुनाव के वक्त राष्ट्रवाद का मुद्दा उठाते हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार में आप सभी का शोषण हुआ है। अव वक्त आ गया है, अपने वोट को हथियार बनाओ। प्रियंका ने बीजेपी पर शहीदों का सम्मान नहीं करने का भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने शहीदों का सम्मान नहीं करती। पार्टी को इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का भी सम्मान करना चाहिए। लेकन वो ऐसा करती नहीं है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia