मृतक छात्रों के परिजन को एक करोड़, RAF-दिल्ली पुलिस से सार्वजनिक माफी, प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने दोहराई अपनी मांग

सीजेपी ने अपनी मांगों की अपडेट करते प्रधान के इस्तीफे की मांग को पूरा हो चुका बताया, जबकि आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की मांग को लंबित बताया।

मृतक छात्रों के परिजन को एक करोड़, RAF-दिल्ली पुलिस से सार्वजनिक माफी, प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने दोहराई अपनी मांग
i

नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम मोदी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। प्रदर्शनकारियों की पहली मांग यही थी। वहीं कॉकरोच जनता पार्टी का डिमांड रोस्टर अपडेट हो गया है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि जबतक हमारी सभी मांगे पूरी नहीं होती हम जंतर मंतर से कहीं नहीं जाने वाले हैं।

सीजेपी की पेंडिंग मांग

सीजेपी ने अपनी मांगों को अपडेट करते प्रधान के इस्तीफे की मांग को पूरा हो चुका बताया, जबकि आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की मांग को लंबित बताया।


वहीं आरएएफ और दिल्ली पुलिस से सार्वजनिक माफ़ी की मांग भी की गई है। सरकार द्वारा पीएम मोदी के छात्रों से माफी मांगने वाली मांग पर भी कुछ नहीं कहा गया है। राहुल गांधी ने छात्रों के साथ प्रेस कॉंफ्रेंस में इस मांग को दोहराया था। सीजेपी ने कहा कि, जंतर मंतर और पूरा देश अभी भी बाकी मांगों का इंतज़ार कर रहा है।

अभिजीत दीपके ने क्या कहा

प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके ने कहा कि हमारी दो और मांगें हैं। हम ऐसे ही नहीं जाएंगे। हम कॉकरोच हैं, एक बार जहां घुस जाते हैं, वहां से निकलते नहीं। दीपके ने कहा कि प्रधान का इस्तीफा इस बात का सबूत है कि अगर आप डरते नहीं हैं, तो जीत सकते हैं।


इसी बीच दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में सरकार और सीजेपी के प्रवक्ताओं के बीच बैठक जारी है। इस बैठक में क्या होता है बहुत हद तक इस बात पर इस आंदोलन का भविष्य निर्भर है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए