कर्नाटक में दूषित पानी पीने से 1 की मौत, 62 लोग अस्पताल में भर्ती, निगम पर दूषित पेयजल आपूर्ति का आरोप

साफ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने में विफल रहने पर रायचूर के लोग अधिकारियों और निगम के खिलाफ रोष व्यक्त कर रहे हैं। सरकार से नाराज स्थानीय लोगों ने यह भी दावा किया कि जिन वार्ड के लिए रामपुर जलाशय से पानी की आपूर्ति की गई थी, वहां लोग बीमार पड़ रहे हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS
user

नवजीवन डेस्क

कर्नाटक के रायचूर शहर में दूषित पानी पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 23 बच्चों सहित 62 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए नगर निगम पर दूषित पेयजल की आपूर्ति करने का आरोप लगाया है।

रायचूर आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के अधीक्षक डॉ भास्कर ने मंगलवार को कहा कि 62 लोगों को उल्टी और दस्त के बाद शरीर में पानी की कमी की वजह से भर्ती कराया गया है। 29 मई को इंदिरानगर निवासी 40 वर्षीय मल्लम्मा की गंभीर बीमारी के कारण मौत हो गई थी और 31 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को अस्पताल में भर्ती लोगों की संख्या बढ़कर 62 हो गई।


स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने में विफल रहने पर रायचूर शहर के लोग अधिकारियों और निगम के खिलाफ रोष व्यक्त कर रहे हैं। सरकार से नाराज स्थानीय लोगों ने यह भी दावा किया कि जिन वार्ड के लिए रामपुर जलाशय से पानी की आपूर्ति की गई थी, वहां लोग बीमार पड़ रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने कहा कि हालांकि राज्य सरकार ने स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं, लेकिन निगम ने दूषित पेयजल की आपूर्ति की है। निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि जिला प्रशासन भी उनकी अपील का कोई जवाब नहीं दे रहा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia