झारखंड: लोहरदगा में मदद के नाम पर धोखा, 11 लड़कों ने दो नाबालिग लड़कियों से किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

झारखंड में दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की उम्र 18 से 28 साल के बीच है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

झारखंड के लोहरदगा जिले में कथित तौर पर दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप करने के आरोपी 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक आशीष कुमार महली ने बताया कि इन लोगों को हिरही हर्रा टोली इलाके में एक पुलिस दल द्वारा छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों की उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच है। उन्होंने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब 16 अगस्त को दोनों लड़कियां अपने एक पड़ोसी के साथ हिरही हर्रा टोली इलाके में जा रही थीं। डीएसपी ने कहा कि तीनों एक बाइक पर जा रहे थे तभी हिरही रेलवे पुल के पास उनकी बाइक खराब हो गई। लड़कियों में से एक ने फोन पर अपने दोस्त से मदद मांगी लेकिन मदद के बजाए उसने अपने 11 दोस्तों को मौके पर भेज दिया। वे लड़कियों को एक सूनसान जगह पर ले गए, उनके पड़ोसी को मारपीट कर वहां से भगा दिया।

आशीष कुमार महली ने कहा कि इसके बाद उन लोगों ने बारी-बारी से लड़कियों से रेप किया। उन्होंने कहा कि आरोपी ने पीड़ितों के मोबाइल फोन भी छीन लिए। लड़कियों के बयान के आधार पर सदर पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक के घटना की जांच किये जाने के निर्देश पर एक टास्कफोर्स का गठन किया गया। उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा और महली इसकी अध्यक्षता कर रहे थे। डीएसपी ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों में से एक के घर से मोबाइल फोन भी बरामद कर लिये।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia