सरयू नदी में दर्दनाक हादसा, स्नान के दौरान डूबे एक ही परिवार के 15 लोग, अब तक 6 शव बरामद, तीन अभी भी लापता

गुप्तार घाट पर सरयू नदी में स्नान करने के दौरान परिवार के 15 सदस्य डूब गए। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो गई है। उनके शव मिल गए हैं। वहीं, 3 अभी लापता हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शुक्रवार को हुए हादसे में अब तक 6 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। आपको बता दें, आगरा जिले के सिंकदरा से एक परिवार अयोध्या आया था। यहां गुप्तार घाट पर सरयू नदी में स्नान करने के दौरान परिवार के 15 सदस्य डूब गए। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो गई है। उनके शव मिल गए हैं। वहीं, 3 अभी लापता हैं। उनकी तलाश में गोताखोर और अन्य टीमें अभियान चला रही हैं। जबकि 6 लोग बच गए हैं। इनमें 3 को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

बता दें कि इस दौरान परिवार के 3 लोग जैसे-तैसे तैरकर बाहर आ गए, जबकि 3 लड़कियों को गोताखोरों व आसपास के लोगों ने बचा लिया। महिलाएं समेत परिवार के 9 लोग बह गए। गोताखारों ने तलाश अभियान चलाया तो करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद 6 के शव मिल गए, जबकि 3 का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

बता दें कि यह ऑपरेशन गुप्तार घाट से नए घाट तक चलाया जा रहा है। वहीं, जिला प्रशासन के मुताबिक, हादसे के बाद आगरा के सिकंदरा निवासी 40 वर्षीय सतीश, 65 वर्षीय अशोक, 7 वर्षीय किशोर नमन, 35 वर्षीय आरती, 28 वर्षीय गौरी और 7 वर्षीय धैर्या को गोताखोरों ने तुरंत बाहर निकाल लिया था। वहीं, राजकुमारी पत्नी अशोक उम्र (60), सीता उर्फ दामिनी पत्नी सचिन उम्र (35), दृष्टि पुत्री सचिन उम्र (04), श्रुति पुत्री देवेंद्र उम्र (20), पंकज पुत्र अशोक उम्र (25) और ललित कुमार पुत्र अशोक कुमार उम्र (40) के शव मिले है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia