हरियाणा में चलती बस में लगी भीषण आग, हादसे में 2 लोगों की मौत, 12 लोग झुलसे, मचा हड़कंप 

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 2 लोगों की मौत और 12 गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक प्राइवेट टूरिस्‍ट बस के पलटने के बाद उसमें आग लग गई।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चलती बस में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 लोगों की घायल होने की खबर है। पुलिस ने बताया कि यह घटना कुरुक्षेत्र के पिपली इलाके में हुई है।

बताया जा रहा है कि एक निजी टूरिस्‍ट बस दिल्ली से जम्मू जा रही थी। तभी डिवाइडर से टकरा गई और पलटने से उसमें आग लग गई। इस हादसे के बाद चंद मिनटों में बस धू-धू कर जलने लगी। बस में लगी आग से अफरा तफरी का माहौल मच गया। इस भीषण आग के चलते दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 से ज्यादा लोग झूलस गए। हादसे में जख्मी सभी यात्रियों को इलाज के लिए कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इनमें चार यात्रियों की हालत गंभीर होने के चलते चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बस में करीब 55 लोग सवार थे।


सदर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि बस में करीब 50 से 55 यात्री मौजूद थे, जिनमें से चार की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है जबकि 14 सवारियां सिविल अस्पाल में दाखिल हैं। बस यूपी की टूरिस्ट बस है जिसका नंबर यूपी 17 एटी 4406 है।

पुलिस ने आगे बताया कि ड्राइवर को नींद आने के कारण बस डिवाइडर से टकराई थी। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने भी घटना की सूचना मिलते ही मौके मुआयना किया और सिविल अस्पताल में सवारियों से घटना की जानकारी ली।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */