राजस्थान के कोटा में 24 घंटे में 2 छात्रों ने की खुदकुशी, जेईई की तैयारी कर रहे थे दोनों छात्र

इससे एक दिन पहले, राजस्थान में कोटा जिले के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में ‘आईआईटी-जेईई (इंजीनियरिंग संयुक्त प्रवेश परीक्षा)’ की तैयारी कर रहे हरियाणा के 19 साल के छात्र नीरज ने आत्महत्या कर ली थी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

राजस्थान के कोटा में 24 घंटे के भीतर जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहे दो छात्रों ने खुदकुशी कर ली है। 20 साल के छात्र ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के गुना निवासी अभिषेक के रूप में हुई है, जो पिछले साल मई से कोटा के एक कोचिंग संस्थान में जेईई की तैयारी कर रहा था। वह यहां विज्ञान नगर पुलिस थाने के अंतर्गत डकनिया इलाके में ‘पेइंग गेस्ट’ के तौर पर एक कमरे में रहता था।

इससे एक दिन पहले, राजस्थान में कोटा जिले के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में ‘आईआईटी-जेईई (इंजीनियरिंग संयुक्त प्रवेश परीक्षा)’ की तैयारी कर रहे हरियाणा के 19 साल के छात्र नीरज ने आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञान नगर थाना प्रभारी मुकेश मीना ने बताया कि मध्य प्रदेश के गुना निवासी अभिषेक (20) ने अपने पीजी स्थित कमरे में कथित तौर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 09 Jan 2025, 10:26 AM