अहमदाबाद सीरियल बम विस्फोट केस: गुजरात की एक अदालत ने 77 आरोपियों में से 10 को किया बरी
2008 में अहमदाबाद में हुए सीरियल बम विस्फोट मामले में गुजरात की एक अदालत ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट इस मामले में 77 आरोपियों में से 10 को बरी कर दिया है।

i
2008 में अहमदाबाद में हुए सीरियल बम विस्फोट मामले में गुजरात की एक अदालत ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट इस मामले में 77 आरोपियों में से 10 को बरी कर दिया है। कोर्ट ने 49 लोगों को दोषी करार दिया है।
अहमदाबाद में 2008 में हुए सीरियल धमाके हुए थे। 20 जगहों पर हुए धमाके में 56 लोगों की मौत हो गई थी और 246 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इसमें 28 आरोपी 7 राज्यों की जेल में बंद हैं। इस केस में 9000 पन्ने की चार्जशीट दायर की गई थी। इसमें 6000 दस्तावेजी सबूत रखे गए थे। वहीं 1117 गवाहों के बयान लिए गए हैं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 08 Feb 2022, 11:33 AM
