झारखंड में 30 IPS अधिकारियों के तबादले, रांची के नए SSP बने राकेश रंजन, जानें किसे कहां का मिला प्रभार?
वर्तमान पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता को अब CID और ACB के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

झारखंड सरकार ने अपने आईपीएस कैडर में बड़ा बदलाव करते हुए 30 अधिकारियों को नई पोस्टिंग और जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। राज्य में इससे पहले मई 2025 में भी बड़े स्तर पर 48 IPS अधिकारियों को तबादले किए गए थे।
अहम विभागों में बदलाव
रांची के SSP
चाइबासा के SP राकेश रंजन को रांची का SSP बनाया गया है। वह चंदन कुमार सिंहा की जगह लेंगे।
ACB में नए DIG
चंदन कुमार सिंहा को अब कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए काम करने वाले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) का DIG नियुक्त किया गया है।
DGP अनुराग गुप्ता के प्रभार में बदलाव
वर्तमान पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता को अब CID और ACB के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
अन्य अहम पोस्टिंग्स
इसके अलावा कई अन्य आईपीएस अधिकारियों को नए पोस्ट और अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं:
प्रशांत सिंह, जो कि वायरलेस विंग के डीजीपी थे, उन्हें डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रावधान हटा दिया गया है।
प्रिया दुबे, एडीजी (झारखंड सशस्त्र पुलिस) को अब ADG, ACB का प्रभार भी मिला है।
सुमन गुप्ता एडीजी-जीआरपी बने, क्रांति कुमार गादिदेशी मानवाधिकार विंग के आईजी बनाया गया और नरेंद्र कुमार सिंह को सतर्कता एवं सुरक्षा विंग का IG नियुक्त किया गया है।
शैलेन्द्र सिन्हा (पूर्व दुमका आईजी) को पलामू आईजी बनाया गया, सुदर्शन मंडल को मुख्यालय आईजी के साथ ही जेल आईजी का अतिरिक्त प्रभार मिला।
एसपी/एसएसपी स्तर पर भी कई बदलाव हुए हैं। अजीत कुमार (रांची सिटी एसपी) को जमशेदपुर रेल एसपी बनाया गया, पारस राणा को रांची सिटी एसपी और जे-10 का प्रभार, राकेश सिंह को ट्रैफिक एसपी रांची और वायरलेस एसपी का प्रभार दिया गया है।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia