हरियाणा: पलवल में दिल दहला देने वाली वारदात! एक ही परिवार के 5 लोगों ने की आत्महत्या, मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल

मृतकों में पति-पत्नी और 3 बच्चे शामिल हैं। हालांकि पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि पति पत्नी ने फांसी लगाई है और बच्चों को जहर देकर मार दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

हरियाणा के पलवल जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक ही परिवार के 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली। उधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पलवल के सिविल हॉस्पिटल भेज दिया गया है। वहीं इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। इलाके में हुई इस घटना से लोग काफी दुखी है।

दरअसल, ये मामला पलवल जिले के औरंगाबाद गांव का है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते गलत कदम उठा लिया गया है। वहीं, बुधवार की सुबह यानि कि आज पांचों के शव परिवार के मुखिया को मिले। उसने इस मामले की सूचना नजदीकी पुलिस थाने को दी।

मृतकों में पति-पत्नी और 3 बच्चे शामिल हैं। हालांकि पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि पति पत्नी ने फांसी लगाई है और बच्चों को जहर देकर मार दिया गया है। इसके अलावा पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia