झारखंड में पुलिस की गाड़ी पर नक्सली हमला, 5 जवान शहीद

झारखंड के सरायकेला में पुलिस की गाड़ी पर नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक झारखंड के सरायकेला में बाइक सवार हमलावरों ने पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर
user

नवजीवन डेस्क

झारखंड के सरायकेला में पुलिस की गाड़ी पर नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक झारखंड के सरायकेला में बाइक सवार हमलावरों ने पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पेट्रोलिंग कर रही गाड़ी में 6 पुलिसकर्मी सवार थे। जिसमें पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए, लेकिन एक बचने में कामयाब रहा।

घटना तिरूलडीह थानाक्षेत्र की बताई जा रही है। शहीद पुलिसकर्मियों में दो एएसआई और तीन कांस्टेबल शामिल हैं। घटना के बाद नक्सली पुलिस के हथियार भी लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम कुकड़ू नाम के जगह पर साप्ताहिक बाजार में गश्ती कर के लौट रही थी। तभी घाल लगाकर बैठे नक्सलियों ने पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर गोलियों की बौछार कर दी। जिसमें पांच पुलिसवालों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की थी, जिसमें कुछ नक्सलियों को भी गोली लगने की खबर है।


झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि पुलिसकर्मियों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। दुख की इस घड़ी में समस्त झारखंडवासी और सरकार शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के साथ हैं।

बताया जा रहा है कि इस घटना में दो एएसआई समेत 3 कांस्‍टेबल भी शहीद हुए हैं। हमले के वक्‍त पुलिस वाहन पर कुल 6 पुलिसकर्मी सवार थे। ड्राइवर को छोड़कर सभी शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि तकरीबन दो दर्जन नक्‍सलियों ने हमले को अंजाम दिया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia