सिक्किम में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ में अब तक 56 लोगों की मौत, 81 लोग अभी भी लापता, तलाशी अभियान जारी

एसडीआरएफ के मुताबिक, बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से सिक्किम के चार जिलों में 41,870 लोग प्रभावित हुए हैं। मंगन जिले में सबसे ज्याद नुकसान हुआ है। यहां के करीब 30,300 लोग आपदा की चपेट में आ गए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

सिक्किम में बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही मची है। सेना के जवानों समेत 100 से ज्यादा लोग लापता हो गए थे। इनमें से अब तक 56 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, लापता बताए गए 62 लोग जीवित मिले हैं। सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि लापता लोगों की संख्या घटकर अब 81 हो गई है। इनकी तलाश जारी है।

अलग-अलग जगहों से अब तक 56 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें तीस्ता नदी के बेसिन से 30 से ज्यादा शव मिले हैं। सेना के 22 जवान लापता हुए थे, इनमें 7 शव बरामद किए गए हैं। एसडीआरएफ के मुताबिक, बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से सिक्किम के चार जिलों में 41,870 लोग प्रभावित हुए हैं। मंगन जिले में सबसे ज्याद नुकसान हुआ है। यहां के करीब 30,300 लोग आपदा की चपेट में आ गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, सेना के 39 वाहन लापता हो गए थे। इनमें से 15 वाहन कई फुट गहरे कीचड़ से बरामद किए गए हैं। 


सिक्किम के मंगन जिले के लाचेन और लाचुंग में अचानक आई बाढ़ के बाद फंसे 3,000 से ज्यादा सैलानी सुरक्षित हैं। वायुसेना ने एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरिए राहत अभियान चलाने की कोशिश की, लेकिन लेकिन खराब मौसम की वहज से बागडोगरा केसाथ चाटेन से भी उड़ान नहीं भरा जा सका। फंसे हुए सैलानियों को स्थानीय प्रशासन और सेना सहायता पहुंचा रही है। स्थानीय लोगों को भोजन, चिकित्सा सहायता और उपग्रह टर्मिनलों के माध्यम से टेलीफोन कनेक्टिविटी प्रदान करके सहायता पहुंचाई जा रही है।

दिल्ली में MoS अजय कुमार मिश्रा ने गंगटोक में मुख्यमंत्री आवास पर राज्य में अचानक आई बाढ़ को लेकर सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बताया, "सिक्किम के लिए इस संकट के समय में भारत सरकार हमारे साथ खड़ी है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के साथ मेरी बैठक हुई है। राहत का बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर सभी जरूरी काम करना जरूरी है।

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि सिक्किम बहुत बड़ी त्रासदी का सामना कर रहा है। इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, पानी की सप्लाई पर भी प्रभाव पड़ा है। लोग कठिनाई में हैं। सभी संबंधित मंत्रालयों की टीम भी सिक्किम भेज रहे हैं। केंद्र द्वारा राज्य सरकार का पूरा सहयोग किया जा रहा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia