ओडिशा: जादू-टोने के चक्कर में 6 बुजुर्गों को जबरन खिलाया मानव मल, तोड़े दांत, 29 लोग हुए गिरफ्तार

ओडिशा के गंजम जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आयी है। खबरों के मुताबिक, गांव के कुछ लोगों ने जादू टोना करने के शक में 6 बुजुर्ग व्यक्तियों के दांत तोड़ दिए और मलमूत्र खाने के लिए भी मजबूर किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

ओडिशा के गंजम जिले में जादू टोना करने के आरोप में कथित तौर पर 6 बुजुर्गो को मानव मल खाने पर मजबूर करने और उनके दांत उखाड़ने के आरोप में करीब 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 22 महिलाएं भी शामिल हैं। घटना की जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना गोपापुर गांव में सोमवार रात को घटित हुई।

पीड़ितों की पहचान जोगी दास, सानिया नाहक, जोगेंद्र नाहक, रामा नाहक, हरी नाहक और जुरिया नाहक के तौर पर हुई है।इन सभी को बेरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

गंजम के पुलिस अधीक्षक ब्रिजेश कुमार राय ने बताया, “सोमवार रात को सभी पीड़ितों के दांत उखाड़ दिए गए और उन्हें मानव मल खाने के लिए विवश किया गया। सभी पीड़ित बुजुर्ग पुरुष हैं और उनकी उम्र 50 से 60 साल के बीच में है।”


पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सोमवार की रात को एक बैठक बुलाई थी और इन 6 पीड़ितों को बीते 6 महीने में 3 महिलाओं की मौत और 7 अन्य लोगों के बीमार होने के पीछे दोषी ठहराया गया था। गांव वालों को संदेह था कि इन लोगों द्वारा किए गए जादू टोने की वजह से महिलाओं की मौत हुई और सात लोग बीमार हो गए।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */