उत्तर प्रदेश के बहराइच में ट्रक-बस की टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 15 घायल
उत्तर प्रदेश के बहराइच में ट्रक और बस की टक्कर 6 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच के जरवल क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। ट्रक और बस की भीषण टक्कर हुई है हादसे। पुलिस के मुताबिक, हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है।
बताया जा रहा है कि बहराइच-लखनऊ हाईवे पर जरवल रोड के घाघराघाट स्टेशन के पास जयपुर से बहराइच आ रही ईदगाह डिपो की बस ट्रक से टकरा गई। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी जोरदार थी की बस का पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही जरवल पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, एसपी केशव कुमार चौधरी समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि प्रथम दृष्टि में प्रतीत हो रहा है ट्रक गलत साइड से आकर बस से टकराया है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 30 Nov 2022, 8:21 AM
