पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक 78.77 मतदान, तमिलनाडु में 70 फीसदी वोटिंग, लोगों में भारी उत्साह
गुजरात के उमरेठ में हो रहे उपचुनाव में 46.66 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, महाराष्ट्र के राहुरी उपचुनाव में 39.60 प्रतिशत और बारामती में हो रहे उपचुनाव में 40.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। बारामती सीट से उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार चुनावी मैदान में हैं।

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह से मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल में चुनाव के पहले चरण के लिए हो रही वोटिंग में 3 बजे तक 78.77 मतदान हो गया है। जबकि, तमिलनाडु में एक ही चरण में आज हो रहे चुनाव में दोपहर 3 बजे तक लगभग 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में मतदान का रुझान सामने आया है। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा और गुजरात और महाराष्ट्र में उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में दोपहर 3 बजे तक लगभग 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत जारी मतदान में मतदाताओं का उत्साह सबसे अधिक दिखाई दिया। यहां 78.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे ज्यादा प्रतिशत है।
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। जिन 16 जिलों में गुरुवार को पहले चरण की वोटिंग हो रही है, उनमें उत्तर बंगाल के कूच बिहार, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, उत्तरी दिनाजपुर, दक्षिणी दिनाजपुर व मालदा और दक्षिण बंगाल के मुर्शिदाबाद, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, झारग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिमी बर्दवान और बीरभूम शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में बाकी बची 142 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा।
इसके अलावा, गुजरात के उमरेठ में हो रहे उपचुनाव में मतदान प्रतिशत 46.66 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, महाराष्ट्र के राहुरी में हो रहे उपचुनाव में 39.60 प्रतिशत और बारामती में हो रहे उपचुनाव में 40.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के बारामती सीट से उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार चुनावी मैदान में हैं, जिनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि, 4 मई को नतीजे सामने आएंगे, जिसके बाद नतीजों की सही जानकारी सामने आएगी।
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों में उपचुनाव के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
