पदयात्रा में प्रियंका गांधी शामिल, राहुल बोले- रास्तों से लड़कर हमने कई मुकाम बनाए हैं, साथ हैं तो यकीन है, मंजिल जरूर पाएंगे

मध्य प्रदेश के बोरगांव से राहुल गांधी समेत आन्य 'भारत यात्रियों' ने पदयात्रा की आज शुरूआत की। यह अगले 10 दिनों में राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी।

फोटो: INC
फोटो: INC
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का आज 78वां दिन है। बुधवार को यात्रा ने मध्य प्रदेश में प्रवेश किया था। मध्य प्रदेश में पदयात्रा का आज दूसरा दिन है। मध्य प्रदेश के बोरगांव से राहुल गांधी समेत आन्य 'भारत यात्रियों' ने पदयात्रा की आज शुरूआत की। यह अगले 10 दिनों में राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हजारों की संख्या में लोग पदयात्रा से जुड़ रहे हैं।

पदयात्रा में प्रियंका गांधी शामिल, राहुल बोले- रास्तों से लड़कर हमने कई मुकाम बनाए हैं, साथ हैं तो यकीन है, मंजिल जरूर पाएंगे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी 'भारत जोड़ो यात्रा' में आज शामिल हुईं। उनके साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे रेहान भी पदयात्रा में शामिल हुए। जब से 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू हुई है, उसके बाद यह पहला मौका है, जब प्रियंका गांधी पदयात्रा में शामिल हुई हैं। 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने के लिए बुधवार को ही प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश पहुंच गई थीं।

प्रियंका गांधी के पदयात्रा में शामिल होने पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “रास्तों से लड़कर हमने कई मुकाम बनाए हैं। साथ हैं तो यकीन है, मंजिल जरूर पाएंगे।”

पदयात्रा में प्रियंका गांधी शामिल, राहुल बोले- रास्तों से लड़कर हमने कई मुकाम बनाए हैं, साथ हैं तो यकीन है, मंजिल जरूर पाएंगे

प्रियंका गांधी शुक्रवार और शनिवार को भी यात्रा के साथ रहेंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, यात्रा के संयोजक दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, जीतू पटवारी और दर्जनों वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी भी यात्रा के साथ चल रहे हैं।

पदयात्रा दिन में जनजातीय जनजानय टंट्या भील की जन्मस्थली बड़ौदा अहीर में पहुंचेगी। वहां पर आदिवासी सभा भी होगी। इसके बाद राहुल-प्रियंका गांधी पंधाना में गुरूद्वारा साहिब पहुंचेंगे। साढ़े तीन बजे वहां, से पदयात्रा फिर प्रारंभ होगी और देर शाम छैगांव माखन में पदयात्रा को आज का विराम दिया जाएगा। यात्रा का रात्रि विश्राम रोशिया खेरदा नाम के स्थान पर होगा। यहां से यात्रा शुक्रवार को फिर से प्रारंभ होगी।

पदयात्रा में प्रियंका गांधी शामिल, राहुल बोले- रास्तों से लड़कर हमने कई मुकाम बनाए हैं, साथ हैं तो यकीन है, मंजिल जरूर पाएंगे

इससे पहले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने महाराष्ट्र की सीमा से बुधवार को मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश किया था। यात्रा बोदरली से सुबह प्रारंभ हुई थी और विभिन्न पड़ाव के बाद शाम को खंडवा जिले के बोरगांव पहुंची थी।

यात्रा खंडवा के साथ ही खरगोन, इंदौर, उज्जैन, आगरमालवा जिले से होते हुए चार दिसंबर को राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जाएगी। इस दौरान श्री गांधी 26 नवंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू (इंदौर) में पहुंचेंगे और सभा करेंगे। वे उज्जैन में भी जनसभा करेंगे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 24 Nov 2022, 8:46 AM
;