मुंबई के दादर पुलिस स्टेशन परिसर में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, आग की चपेट में आने से 15 साल की लड़की की मौत

मुंबई के दादर की एक बिल्डिंग में रविवार की दोपहर अचानक आग लग गई। बिल्डिंग में आग इतनी तेजी से फैली कि एक 15 साल की लड़की उसी में फंस गई। इस घटना में उसकी मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मुंबई के दादर पुलिस स्टेशन कम्पाउंड की एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने खबर है। इस हादसे में 15 साल की नाबालिग लड़की की मौत हो गई है। आग लगने से वहां चारो-तरफ अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।

बताया जाता है कि आग इतनी तेजी से फैली की इमारत में रह रहे कुछ लोग वहीं फंस गए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने किसी तरह वहां रह रहे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान एक 15 साल की लड़की आग की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इससे पहले गुरुवार को मुंबई के गोरेगांव इलाके में कामा इंडस्ट्रियल ऐस्‍टेट में मौजूद एक फैक्‍ट्री में आग लग गई थी। आग इतनी भीषण थी की दमकल की आठ गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया था। हादसे में किसी के कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia