देश की राजधानी दिल्ली में सरेआम लड़की को किया गया अगवा! सामने आया वीडियो, देखें

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) बाहरी जिला, हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वीडियो शनिवार रात उनके संज्ञान में आया और उन्होंने इसे गंभीरता से लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली के मंगोलपुरी से एक कार सवार दो-तीन लोगों द्वारा एक लड़की का अपहरण किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दो लोगों को एक लड़की को घसीटते और अपनी कार में धकेलते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि कार में हरियाणा की नंबर प्लेट थी और यह एक निजी कैब थी। एक राहगीर ने इसे रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) बाहरी जिला, हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वीडियो शनिवार रात उनके संज्ञान में आया और उन्होंने इसे गंभीरता से लिया है।

उन्होंने कहा कि वाहन और चालक का पता लगा लिया गया है। रोहिणी से विकासपुरी जाने के लिए दो लड़के और एक लड़की ने उबर के जरिए वाहन बुक किया था।' रास्ते में उनके बीच कहासुनी और हाथापाई हुई। वीडियो में लड़के को लड़की को जबरन कार के अंदर धकेलते हुए दिखाया गया है।


मामले की जांच के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है। कैब मालिक की पहचान गुरुग्राम निवासी के रूप में हुई और एक टीम वहां भेजी गई। अधिकारी ने कहा, सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia