तमिलनाडु में श्री श्री रविशंकर के चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम के चलते हुई लैंडिंग, 5 लोग थे सवार

खराब मौसम के चलते तमिलनाडु के इरोड में चॉपर को उतारा गया। इस चॉपर में श्री श्री रविशंकर के साथ 4 और लोग सवार थे।

फोटो: सोशल मीडिया
i

आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर के चॉपर की तमिलनाडु में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक खराब मौसम के चलते तमिलनाडु के इरोड में चॉपर को उतारा गया। इस चॉपर में श्री श्री रविशंकर के साथ 4 और लोग सवार थे।

जानकारी के मुतबिक हैलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि मौसम साफ होने के 50 मिनट बाद हेलीकॉप्टर ने दोबारा उड़ान भरी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए