गर्मी से राहत की आहट! 26 मई को केरल में मॉनसून की दस्तक का अनुमान
आमतौर पर केरल में मॉनसून की शुरुआत एक जून के आसपास होती है, जिसके बाद यह उत्तर की ओर बढ़ते हुए देश के बाकी हिस्सों में पहुंचता है।

i
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को अपने पूर्वानुमान में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 26 मई को केरल में दस्तक देने की संभावना है।
आमतौर पर केरल में मॉनसून की शुरुआत एक जून के आसपास होती है, जिसके बाद यह उत्तर की ओर बढ़ते हुए देश के बाकी हिस्सों में पहुंचता है। इसके साथ ही देश में मॉनसून मौसम (जून से सितंबर) की शुरुआत मानी जाती है।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले वर्ष मॉनसून की शुरुआत 24 मई को हुई थी। आईएमडी ने कहा, ‘‘इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 26 मई को केरल पहुंचने की संभावना है।’’ उसने हालांकि कहा कि यह चार दिन पहले या चार दिन बाद भी पहुंच सकता है।
