जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भीषण हादसा, खाई में गिरी SUV, पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौत
अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार देर रात उरी क्षेत्र के गोहलान में हुआ, जब परिवार पास के ही एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहा था। एसयूवी में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। सभी को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक एसयूवी के खाई में गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और एक बच्ची घायल हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार देर रात उरी क्षेत्र के गोहलान में हुआ, जब परिवार पास के ही एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहा था। एसयूवी में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। सभी को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि घायलों में सैयद शफीक शाह (26), उनकी पत्नी राशिदा बानो (25), उनकी बहन दिलनाज फातिमा (17) और चचेरी बहन शाहिदा फातिमा (27) ने दम तोड़ दिया। वहीं, 11 वर्षीय बच्ची को इलाज के लिए बारामूला के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीटीआई के इनपुट के साथ
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
