महाराष्ट्र के पालघर में बड़ा हादसा, रबर कंपनी में स्टोर रूम की दीवार गिरी, 3 मजदूरों की दबकर मौत

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे मजदूर नाश्ता कर रहे थे। तभी पास स्थित स्टोर रूम की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। कई लोग मलबे में दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालने के प्रयास किए। मलबे में दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई।

महाराष्ट्र के पालघर में बड़ा हादसा, रबर कंपनी में स्टोर रूम की दीवार गिरी, 3 मजदूरों की दबकर मौत
i

महाराष्ट्र के पालघर में गुरुवार को एक रबर कंपनी की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की दबकर मौत हो गई। वहीं मलबे में दबने से कई मजदूर घायल भी बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि वाडा थाना क्षेत्र के विक्रमगढ़ रोड स्थित टीना रबर कंपनी में यह हादसा हुआ। फिलहाल,पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे मजदूर नाश्ता कर रहे थे। तभी पास स्थित स्टोर रूम की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। कई लोग मलबे में दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालने के प्रयास किए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य चलाया। इस दौरान मलबे में दबे मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।


हालांकि, मलबे में दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विक्रमगढ़ के मोहा गांव निवासी केशव वालकु गुनगुणा, विक्रमगढ़ की वसूरी निवासी मीरा जानू गवली और वाडा की कोंब पोशेरी निवासी रंजना दिलीप कोंब के रूप में हुई है। टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की।

इससे पहले, महाराष्ट्र के पनवेल सीमा क्षेत्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बस में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। बस में कुल 14 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से दूसरी बस में शिफ्ट कर आगे रवाना कर दिया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पुणे लेन में किलोमीटर 16 के पास बस में आग लगी।

समय रहते सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया। साथ ही, पुलिस और दमकल विभाग को बस में आग लगने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचने के बाद पनवेल महानगरपालिका और खोपोली नगर परिषद की दमकल विभाग की टीमों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए