उत्तराखंड के केदारनाथ में हादसा! आसमान से नदी में गिरा हेलीकॉप्टर, MI-17 विमान ले जा रहा था मरम्मत कराने

केदारनाथ धाम में क्रिस्टल कंपनी का एक हेलीकॉप्टर खराब हो गया था। इसके बाद उसे ले जाने के लिए एमआई-17 हेलीकॉप्टर को बुलाया गया था। जैसे ही एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी तो थोड़ी दूर पहुंचने के बाद उससे बंधा खराब हेलीकॉप्टर टूटकर आसमान से जमीन पर जा गिरा।

फोटो: IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक बड़ा हादासा टल गया। एमआई-17 हेलीकॉप्टर द्वारा ले जाया जा रहा एक खराब हेलीकॉप्टर आसमान से अचानक जमीन पर गिर गया।

मामला केदारनाथ पैदल मार्ग के रामबाड़ा का है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ धाम में क्रिस्टल कंपनी का एक हेलीकॉप्टर खराब हो गया था। इसके बाद उसे ले जाने के लिए एमआई-17 हेलीकॉप्टर को बुलाया गया था। जैसे ही एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी तो थोड़ी दूर पहुंचने के बाद उससे बंधा खराब हेलीकॉप्टर टूटकर आसमान से जमीन पर जा गिरा।

गनीमत यह रही कि जिस समय यह खराब हेलीकॉप्टर जमीन पर गिरा। उस दौरान आसपास कोई मौजूद नहीं था। पता चला है कि खराब हेलीकॉप्टर काफी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अपना सुतंलन खो बैठा था। क्रिस्टल कंपनी के हेलीकॉप्टर को केदारनाथ से गौचर हैलीपैड ले जाते वक्त यह हादसा घटित हुआ।

फिलहाल इस हादसे मे किसी भी तरह के नुकसान की खबर नही है। इससे पहले मई महीने में केदारनाथ धाम में पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया था। केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर की पालयट ने इमरजेंसी लैंडिंग की थी।

हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी होने पर पायलट ने धैर्य का परिचय देते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई। जिससे 6 लोगों की जान बच गई। हेलीकॉप्टर ने सेरसी से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी थी।

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया, "हेलीकॉप्टर सुबह सेरसी से केदारनाथ की ओर जा रहा था। केदारनाथ हेलीपैड से 100 मीटर पहले तकनीकी खराबी होने का कारण हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।"


इन दिनों उत्तराखंड में खराब मौसम की वजह से कई इलाकों में प्रशासनिक अमले को पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मूसलाधार बारिश से भूस्खलन की कई खबरें पिछले दिनों आई थीं तो वहीं हाल ही में घनसाली के जनख्याली में बादल फटने से दो लोगों की मौत भी हो गई थी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia