दिल्ली के नौरोजी नगर में दो DTC बसों में हुई भीषण टक्कर, सामने आया वीडियो, देखें
बस के ड्राइवर आकाश ने बताया, मैं स्टैंड पर सवारियां उतार रहा था। इस दौरान राजघाट डिपो की JBM बस आई जिसने स्टैंड पर खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी।

i
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस ने मंगलवार को सुबह यहां नौरोजी नगर में एक अन्य डीटीसी बस को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब डीटीसी की एक बस दूसरी बस से आगे निकलने की होड़ में थी। उन्होंने बताया कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस ने दूसरी बस को पीछे से टक्कर मार दी।
बस के ड्राइवर आकाश ने बताया, "मैं स्टैंड पर सवारियां उतार रहा था। इस दौरान राजघाट डिपो की JBM बस आई जिसने स्टैंड पर खड़ी गाड़ी में टक्कर मार दी। किसी को कोई चोट नहीं आई है, सभी लोग सुरक्षित हैं। गाड़ियों को नुकसान हुआ है।"
(पीटीआई के इनपुट के साथ)
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
