नोएडा की एक्सपोर्ट कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर, फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं

नोएडा थाना फेज-2 क्षेत्र के अंतर्गत मस्किन इंटरनेशनल बी-39 में लगी है। आग की सूचना के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक कंपनी में भीषण आग की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ये आग एक एक्सपोर्ट कंपनी में लगी है। बताया जा रहा है कि आग की वजह से पूरी बिल्डिंग पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। नोएडा पुलिस ने ट्विटर पर कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, आग नोएडा थाना फेज-2 क्षेत्र के अंतर्गत मस्किन इंटरनेशनल बी-39 में लगी है। आग की सूचना के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia