BJP जब से सत्ता में आई, तब से लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा- अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा कि चुनाव खत्म होते ही खाद्य सामग्री लोगों की पहुंच से बाहर होने लगी है। अरहर दाल 30 रुपए महंगी हो गई। बेसन, चीनी, रसोई गैस के भी दाम बढ़ गए। किसान को फसल की लागत नहीं मिल रही है जबकि खाद, बीज, कीटनाशक आदि के दाम बढ़ रहे हैं। अब लोग क्या करें?

अखिलेश यादव ने आज कहा कि BJP जब से सत्ता में आई, तब से लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है
अखिलेश यादव ने आज कहा कि BJP जब से सत्ता में आई, तब से लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी जब से सत्ता में आई है तब से लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। समाज का हर वर्ग परेशान है। किसान और गरीब सभी महंगाई की मार झेल रहे हैं। परेशान जनता अब बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का इंतजाम कर रही है।

समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपने जारी बयान में कहा कि बीजेपी की केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकारें जनता को सिर्फ झूठे आश्वासन दे रही हैं। जनता अब समझ चुकी है और वह बीजेपी के बहकावे में आने वाली नहीं है। परेशान जनता अब बस चंद महीनों के बाद ही होने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का इंतजाम कर रही है।


उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही चुनाव समाप्त हुए खाद्य सामग्री लोगों की पहुंच से बाहर होने लगी है। अरहर की दाल 30 रुपए महंगी हो गई। बेसन, चीनी, रसोई गैस के भी दाम बढ़ गए। किसान को फसल की लागत भी नहीं मिल रही है जबकि खाद, बीज, कीटनाशक आदि के दाम बढ़ रहे हैं। अब लोग क्या करें? कैसे अपनी जिंदगी चलाएं?

अखिलेश यादव ने कहा कि किसान की तो बहुत ही बुरी दुर्दशा है। खेती-किसानी अब मुनाफे का धंधा नहीं रह गयी है। किसान हमेशा घाटे में रहते हैं। बीजेपी सरकार एमएसपी का बहाना क्यों करती है? जबकि किसानों को उसकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कभी नहीं मिला है। गेहूं, धान के क्रय केंद्रों पर किसान की फसल की खरीद में तमाम अड़चने लगाई जाती हैं। घटतौली, समय से भुगतान न होने की शिकायतें आम हैं।


एसपी प्रमुख ने कहा कि क्रय केंद्रों की अव्यवस्था के चलते निराश किसान अपनी फसल को बिचौलियों के हाथ औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हो जाता है। बीजेपी सरकार द्वारा इस बार लक्ष्य से भी कम गेहूं की खरीद की गई है। किसान को अनावृष्टि, ओले से क्षति की मार भी झेलनी पड़ती है। खेत, खलिहानों में अग्निकांड की भी घटनाएं होती हैं। किसान की इस तबाही में राहत के नाम पर बीजेपी सरकार सिर्फ फरेब करती है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia