योगी सरकार में वैक्सीनेशन का हाल, टीका लेने गए शख्स को एक ही बार में दी दोनों डोज, जांच के आदेश

पीड़ित शख्स ने कहा कि उसे नहीं पता था कि एक निश्चित समय अंतराल के बाद वैक्सीन की दूसरी खुराक का इंजेक्शन लगाया जाना था। उन्होंने दावा किया कि जब वे टीका लगवाकर घर पहुंचे तो उन्हें बेचैनी महसूस हुई, तब उन्होंने परिवार के लोगों को घटना के बारे में बताया।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में कोरोना टीकाकरण में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जिले में एक केंद्र पर टीका लेने आए शख्स को पांच मिनट के भीतर कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराकें दे दी गई। पीड़ित के इस बारे में शिकायत करने के बाद सीएमओ ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह घटना रावरपुरा मोहल्ले के एक टीकाकरण केंद्र की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को वहां वैक्सीन लगावने गए शख्स ने आरोप लगाया है कि नर्सिंग स्टाफ आपस में बात करने में इतना व्यस्त थे कि उन्होंने पांच मिनट के भीतर ही उसे वैक्सीन की दूसरी खुराक दे दी।


पीड़ित शख्स ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि एक निश्चित समय अंतराल के बाद वैक्सीन की दूसरी खुराक का इंजेक्शन लगाया जाना था। उन्होंने दावा किया कि जब वे टीका लगवाकर घर पहुंचे तो उन्हें बेचैनी महसूस हुई इसलिए उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में बताया।

इसके बाद उन्होंने जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से संपर्क किया और इसकी शिकायत की। फिर उसे एक आपातकालीन वार्ड में भेज दिया गया और मामले की सूचना जिला अधिकारी को भी दी गई। इस बीच सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि दोहरे टीकाकरण से आदमी को कोई नुकसान नहीं होगा।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 10 Jun 2021, 10:02 PM