टला बड़ा विमान हादसा! उड़ान भरते ही स्पाइसजेट की दिल्ली-लेह फ्लाइट में लगी आग! टेकऑफ के तुरंत बाद की इमरजेंसी लैंडिंग
स्पाइसजेट एयरलाइन ने अपना ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, “24 फरवरी को दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट टेक्निकल दिक्कत के बाद दिल्ली लौट आई

दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरने वाली SpiceJet की एक फ्लाइट को मंगलवार को टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। उड़ान के दौरान अचानक चिंगारी और आग जैसी स्थिति देखे जाने के बाद पायलट ने सतर्कता बरतते हुए विमान को वापस दिल्ली मोड़ लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी इस आपात स्थिति की वजह बताई जा रही है।
बताया गया कि विमान में 150 यात्री सवार थे। खबरों की मानें तो पायलट ने इंजन फेलियर की सूचना दी थी। स्पाइसजेट की दिल्ली-लेह फ्लाइट में पायलट ने ATC को मेडे कॉल किया था। पायलट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस डायवर्ट करने के बाद मेडे कॉल दी थी। विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतर गया और सभी यात्रियों को सामान्य तरीके से बाहर निकाल लिया गया।
एयरलाइन ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि 24 फरवरी को दिल्ली-लेह सेक्टर की फ्लाइट तकनीकी कारणों से वापस लौटी और कॉकपिट में आग लगने की कोई चेतावनी नहीं मिली थी। फिलहाल यात्रियों को एयरपोर्ट पर रोका गया है और विमान की जांच की जा रही है।
बताया गया कि फ्लाइट SG121 दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से निकली थी, तभी क्रू को एक इंजन में तकनीकी दिक्कत का पता चला। सावधानी के तौर पर, पायलटों ने विमान को वापस दिल्ली ले जाने का फैसला किया। प्रायोरिटी लैंडिंग और मेडिकल और फायर सर्विस की उपलब्धता पक्का करने के लिए एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी।
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia