आम आदमी पार्टी का 'जेल का जवाब वोट से' कैंपेन शुरू, केजरीवाल का संदेश लेकर घर-घर पहुंच रहे हैं आप नेता

गोपाल राय ने कहा कि वो लोगों के बीच अरविंद केजरीवाल का संदेश लेकर जाएंगे। आप के मुख्यमंत्री जेल में हैं। 25 मई को दिल्ली की जनता जेल का जवाब अपने वोट से देगी। बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर आएं और वोट करें तभी अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे।

दिल्ली में आप का 'जेल का जवाब वोट से' कैंपेन शुरू
दिल्ली में आप का 'जेल का जवाब वोट से' कैंपेन शुरू
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) ने 'जेल का जवाब वोट से' कैंपेन की शुरुआत की है। आप नेता इस अभियान के जरिए घर-घर जाकर दिल्ली सरकार के काम गिनवा रहे हैं और केजरीवाल का संदेश भी लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कैंपेन की शुरुआत करते हुए कार्यकर्ताओं से जनता के बीच पहुंचने की अपील की। उन्होंने 'जेल का जवाब वोट से' स्लोगन के साथ अरविंद केजरीवाल के संदेश का पर्चा भी लोगों के बीच बांटा। गोपाल राय ने कहा, ''आज से आम आदमी पार्टी घर-घर अभियान शुरू कर रही है, हम घर-घर जा रहे हैं और लोगों तक अरविंद केजरीवाल का एक ही संदेश पहुंचा रहे हैं कि आज आपके मुख्यमंत्री जेल में हैं और वो प्रचार नहीं कर सकते।


आप नेता ने आगे कहा कि हम लोगों से कह रहे हैं कि इसलिए जिस दिल्ली के लोगों के लिए अरविंद केजरीवाल ने काम किया, उन्हीं लोगों को आज मोर्चा संभालना पड़ेगा। जेल का जवाब वोट से देंगे तभी अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे। यही संदेश लेकर हम आज घर-घर जा रहे हैं और पूरी दिल्ली के अंदर डोर-टू-डोर कैंपेन शुरू कर रहे हैं।''

गोपाल राय ने आगे कहा कि वो लोगों के बीच अरविंद केजरीवाल का संदेश लेकर जाएंगे। आप के मुख्यमंत्री जेल में हैं। 25 मई को दिल्ली की जनता जेल का जवाब अपने वोट से देगी। बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर आएं और वोट करें तभी अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आएंगे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia