Delhi Mayor Election: AAP की शैली ओबेरॉय फिर बनीं मेयर, आले इकबाल होंगे डिप्टी मेयर, BJP ने नाम लिया वापस

मेयर चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी शिखा राय के नाम वापस लेने के बाद आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय फिर दिल्ली नगर निगम की मेयर निर्वाचित हुई हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

आम आदमी पार्टी की शैली ओबरॉय एक बार फिर से दिल्ली की मेयर चुनी गई हैं। शैली निर्विरोध मेयर चुनी गई है। पीठाशीन अधिकारी मुकेश गोयल ने शैली के नाम का एलान किया। वहीं, डिप्टी मेयर फिर से आले इकबाल चुने गए।

मेयर चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी शिखा राय के नाम वापस लेने के बाद आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय फिर दिल्ली नगर निगम की मेयर निर्वाचित हुई हैं। वहीं, उपमेयर पद के लिए बीजेपी प्रत्याशी सोनी पांडेय के नामांकन वापस लेने के बाद आम आदमी पार्टी के आले मोहम्मद को निर्विरोध उपमेयर चुन लिया गया है।

आपको बता दें, 4 दिसंबर को हुए निकाय चुनावों में, आम आदमी पार्टी ने 250 नगरपालिका वाडरें में से 134 पर जीत हासिल की थी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia