अबू धाबी जा रही फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, अचानक आई तकनीकी खराबी, 155 यात्रियों की अटकी सांसें

विमान के हाइड्रोलिक ने काम करना बंद कर दिया। विमान में वसार 155 यात्रियों की सांसें अटक गईं। विमान की दिल्ली हवाई अड्डे पर तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। शनिवार रात 10:42 बजे की यह घटना है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अबू धाबी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट हादसे का शिकार होने से बच गई है। उड़ान के दौरान हवा में ही फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद विमान के हाइड्रोलिक ने काम करना बंद कर दिया। विमान में वसार 155 यात्रियों की सांसें अटक गईं। विमान की दिल्ली हवाई अड्डे पर तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। शनिवार रात 10:42 बजे की यह घटना है।

इंडिगो की फ्लाइट में हाल के दिनों में कई बार तकनीकी खराबी खबरें सामने आई हैं। दो हफ्ते पहले ही दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट के पक्षी से टकरा जाने के तुरंत बाद भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। इससे पहले अगस्त के महीने में इंडिगो की फ्लाइट में यात्री की तबीयत बिगड़ जाने के बाद मेडिकल इमरजेंसी के लिए नागपुर हवाई अड्डे पर लैंडिंग कराई गई थी।


एक ही दिन में कुछ ही घंटे के अंतराल में उड़ान के दौरान फ्लाइट में तकनीकी समस्याएं देखने को मिली थी। कोलकाता से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट का एक इंजन बीच हवा में खराब हो गया था। इसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। मदुरै से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट का इंजन भी बीच हवा में काम करना बंद कर दिया था, इसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देश पर जांच की जा रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia