'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी की निकल गई हेकड़ी! एक और वीडियो वायरल, कहा- मुझसे गलती हो गई, मैं माफी भी मांगूंगा

अब श्रीकांत त्यागी का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें श्रीकांत त्यागी ये कहता हुआ नजर आ रहा है कि, "मुझसे गलती हो गई। अफसोस है, एग्रेसिव हो गया था। महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

नोएडा पुलिस ने मंगलवार को श्रीकांत त्यागी को पकड़कर अदालत में पेश किया जिसके बाद उसे देर रात जेल भेज दिया गया। श्रीकांत त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। त्यागी को लुकसर जेल की विशेष सुरक्षा कक्ष के अंदर रखा गया है। सुरक्षा की ²ष्टि से श्रीकांत त्यागी को विशेष सुरक्षा कक्ष के अंदर अकेले रखा जाएगा। श्रीकांत त्यागी ने जमानत के लिए याचिका लगाई लेकिन कोर्ट ने खारिज कर दिया।

श्रीकांत त्यागी निकली हेकड़ी!

अब श्रीकांत त्यागी का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें श्रीकांत त्यागी ये कहता हुआ नजर आ रहा है कि, "मुझसे गलती हो गई। अफसोस है, एग्रेसिव हो गया था। महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। मैं अपनी गलती के लिए माफी मांग लूंगा और मुझे बहुत ज्यादा पछतावा है।"


श्रीकांत ने बताया किस तरह से बढ़ा विवाद



वीडियो में श्रीकांत यह भी बता रहा है कि किस तरीके से ये विवाद शुरू हुआ। उसने बताया कि उसके घर के सामने की ग्रीन बेल्ट, जिसका पूरी प्रॉपर्टी का 5 परसेंट अतिरिक्त देकर मिलता है, उसी को वह और अच्छी तरीके से ग्रीन एरिया में बदल रहा था, जिसके बाद यह विवाद हुआ।

इसे भी पढ़ें: 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी के साथ संबंधों के दावे को एसपी नेता मौर्य ने सिरे से नकारा, बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */