मिजोरम में बारिश के दौरान हादसा, पत्थर की खदान ढहने से 5 लोगों की मौत, कई लोग लापता

पुलिस ने बताया कि घटना शहर के दक्षिणी बाहरी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब छह बजे हुई। उनके मुताबिक, एक शव बरामद किया गया जबकि कई अन्य लोग मलबे में फंसे हुए हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मिजोरम में आइजोल के बाहरी इलाके में स्थित पत्थर की एक खदान ढह जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग लापता हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, इलाके में आज सुबह लगातार बारिश के बीच यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि घटना शहर के दक्षिणी बाहरी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब छह बजे हुई। उनके मुताबिक, एक शव बरामद किया गया जबकि कई अन्य लोग मलबे में फंसे हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि बचाव अभियान जारी है लेकिन लगातार हो रही बारिश से यह प्रभावित हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण राज्य में कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ है। उन्होंने बताया कि हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग छह पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से अलग हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा कई अंतर-राज्य राजमार्ग भी भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। इस बीच बारिश के कारण राज्य के सभी स्कूल बंद कर दिए गए।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia