वीडियो: ट्रैक्टर मार्च के दौरान बड़ा हादसा! चिल्ला बॉर्डर पर स्टंट करते समय पलटा ट्रैक्टर

किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैक्टर से स्टंट के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। स्टंट के दौरान ट्रैक्टर के पलटने से चालक किसान राजीव नागर घायल हो गया है। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

user

पवन नौटियाल @pawanautiyal

google_preferred_badge

दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर रैली के बीच पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की खबरें सामने आई है। गाजीपुर-नोएडा मोड़ पर किसानों ने बैरिकेड तोड़े इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया साथी है आंसू गैस के गोले भी दागे। वहीं इस दौरान चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैक्टर हादसे की भी खबर सामने आई है। आपको बता दें, चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैक्टर से स्टंट के दौरान बड़ा हादसा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक वहां मौजूद लोगों को स्टंट दिखाने के दौरान एक ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने का ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में ट्रैक्टर चालक किसान राजीव नागर घायल हो गया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia