बिहार के औरंगाबाद में हादसा, छठ का प्रसाद बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, 50 से अधिक लोग झुलसे, कई की हालत गंभीर

औरंगाबाद के शाहगंज मुहल्ले के एक घर में महिलाएं छठ का प्रसाद बना रही थीं। तभी सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण घर में आग लग गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बिहार के औरंगाबाद में बड़ा हादसा हो गया है। खबरों के मुताबिक, गैस सिलेंडर फटने से 7 पुलिसकर्मी समेत 50 लोग झुलस गए हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इनका इलाज चल रहा है।

दरअसल, यह घटना औरंगाबाद के शाहगंज मुहल्ले की है, जहां अनिल गोस्वामी के घर महिलाएं छठ का प्रसाद बना रही थीं। तभी सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण घर में आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही आस-पड़ोस के लोग भी आग बुझाने पहुंच गए। इसी बीच सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस की गश्ती टीम भी वहां पहुंच गई और पुलिस कर्मी आग बुझाने का प्रयास करने लगे। मगर इसी दौरान सिलिंडर ब्लास्ट कर गया, जिसकी चपेट में 7 पुलिस वाले समेत कुल लगभग 50 लोग आ गये और झुलस गए।


घर के मालिक ने बताया कि घर मे छठ पर्व हो रहा था। सभी परिवार प्रसाद बनाने में जुटे हुए थे। तभी गैस रिसने लगा और आग लगी। आग लगने के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। परिवार के लोग चीखने चिल्लाने लगे तो आसपास के मुहल्ले के लोग दौड़े और नगर थाना की पुलिस और दमकल की टीम को सूचना दी और वो भी पहुंचे। इसी दौरान अचानक रसोई गैस सिलेंडर फट गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia