हिमाचल प्रदेश में हादसा, मंडी में यात्रियों से भरी रोडवेज बस खाई में गिरी, सामने आई तस्वीर

हिमचाल प्रदेश सड़क परिवन निगम के मुताबिक, यह बस सुंदरनगर इकाई की थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश के मंडी में यात्रियों से भरी रोडवेज बस खाई में गिरी।
हिमाचल प्रदेश के मंडी में यात्रियों से भरी रोडवेज बस खाई में गिरी।
user

नवजीवन डेस्क

हिमाचल प्रदेश बारिश की वजह से कई जगहों पर सड़के तबाह हो गई हैं। सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की वजह से हादसे हो रहे हैं। मंडी जिले में सड़क हादसा हुआ है। सड़क क्षतिग्रस्त होने की वजह से एक रोडवेज बस खई में जा गिरी। हादसे में चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं 8 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

हिमचाल प्रदेश सड़क परिवन निगम के मुताबिक, यह बस सुंदरनगर इकाई की थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia