जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हादसा, खाई में गिरी मिनी बस, हादसे में 8 छात्र घायल

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एक मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 छात्र घायल हो गए।

फोटो: IANS
i

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मसोरा के पास एक मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 8 छात्र घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस बरमीन गांव से उधमपुर जा रही थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए