यूपी के बुलंदशहर में हादसा, छत का एक हिस्सा गिरा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, 4 घायल

नरसेना थाना क्षेत्र मवई में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से चार लोगों की दब कर मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। पड़ोसियों के अनुसार मलबे में परिवार के कई सदस्य दब गए।

फोटो: IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बुधवार को एक मकान का लिंटर गिर गया। इसके मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई। दो लोगों के शवों को निकाल लिया गया है, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।

स्याना के क्षेत्राधिकारी भास्कर ने बताया कि नरसेना थाना क्षेत्र मवई में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से चार लोगों की दब कर मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। पड़ोसियों के अनुसार मलबे में परिवार के कई सदस्य दब गए। मकान की दूसरी मंजिल पर मंगलवार को ही लिंटर डाला गया था। परिवार के सदस्य ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे।

देर रात हुए हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबे में दबे लोगों को निकालने के प्रयास शुरू किए। सूचना मिलते ही सीओ समेत अन्य अधिकारियों की कई टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia