इस सेल्फी के लिए पुलिस कर्मियों पर एक्शन की तैयारी, प्रियंका बोलीं- अगर मेरे साथ फोटो खिंचवाना अपराध तो मुझे मिले सजा

कांग्रेस महासचिव के साथ आगरा जाने के रास्ते में लखनऊ के बाहरी इलाके में रोके जाने के समय डियूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी ली थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी लेने वाली उत्तर प्रदेश की महिला पुलिस कर्मियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लखनऊ के पुलिस आयुक्त डी.के. ठाकुर ने कहा है कि प्रियंका गांधी सेल्फी लेने वाली महिला कांस्टेबलों पर कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस महासचिव के साथ आगरा जाने के रास्ते में लखनऊ के बाहरी इलाके में रोके जाने के समय डियूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी ली थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। तस्वीरों में प्रियंका गांधी और महिला पुलिस कर्मियों को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

वहीं, प्रियंका गांधी इस इस खबर पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर मेरे साथ फोटो खिंचवाना अपराध है, तो मुझे सजा मिलनी चाहिए, महिला पुलिसकर्मियों को दोष क्यों देना। आगरा में पुलिस हिरासत में सफाईकर्मी की मौत के बाद सफाईकर्मी के परिजनों से प्रियंका गांधी बुधवार को मिलने जा रही थीं। रास्ते में प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसी दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी ली थी।

हिरासत में रखने के कुछ घंटों बाद यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी को छोड़ दिया था। इसके बाद आगरा जाकर प्रियंका गांधी ने सफाईकर्मी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया और पुलिस और योगी सरकार पर निशाना साधा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia