एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक होंगे रिहा, हिरासत तत्काल प्रभाव से रद्द, गृह मंत्रालय का फैसला
गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत सोनम वांगचुक की हिरासत को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की घोषणा की है।

गृह मंत्रालय ने ऐलान किया है कि सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए पर्यावरण कार्यकर्ता Sonam Wangchuk की हिरासत को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का फैसला किया है।
वांगचुक 26 सितंबर 2025 से जेल में बंद थे। मंत्रालय ने कहा कि लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी भरोसे का माहौल बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, ताकि सभी पक्षों के साथ रचनात्मक और सार्थक संवाद आगे बढ़ाया जा सके।
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए और आवश्यक विचार-विमर्श के बाद सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए सोनम वांगचुक की हिरासत को तुरंत रद्द करने का निर्णय लिया है।
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
