अभिनेता रणदीप हुड्डा गंभीर हालात में अस्पताल में हुए भर्ती, घुड़सवारी के दौरान गिरने से हुए घायल

रणदीप हुड्डा हॉर्स राइडिंग करते समय बेहोश हो गए और उन्हें गंभीर रूप से चोटें आई हैं। इस घटना के बाद अभिनेता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उन्हें कंप्लीट बेड रेस्ट की सलाह दी गई है।

फोटो: Getty Images
i

अभिनेता रणदीप हुड्डा को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक, हॉर्स राइडिंग करते समय बेहोश हो गए और उन्हें गंभीर रूप से चोटें आई हैं। इस घटना के बाद अभिनेता को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उन्हें कंप्लीट बेड रेस्ट की सलाह दी गई है।

इससे पहले पिछले साल भी रणदीप हुड्डा को चोट लगी थी। दरअसल, वो सुपरस्टार सलमान खान के साथ उनकी फिल्म 'राधे' के लिए एक एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे। सीन शूट करते हुए रणदीप को चोट लग गई थी। चोट इतनी ज्यादा थी कि 'हाईवे' स्टार को अपने दाहिने पैर के घुटने की सर्जरी तक करवानी पड़ी थी। अब एक बार फिर रणदीप चोटिल हो गए हैं। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए