अभिनेता श्रेयस तलपड़े की हार्ट अटैक के बाद हुई एंजियोप्लास्टी, जानें अब कैसी है उनकी तबीयत?

श्रेयस मुंबई में फिल्म वेलकम टू जंगल की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग खत्म होने के बाद श्रेयस अपने घर पहुंचे और उन्होंने पत्नी से बेचैनी की शिकायत की। इसी दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

अभिनेता श्रेयस तलपड़े की अस्पताल में सफल एंजियोप्लास्टी हुई है। हार्ट अटैक के बाद उन्हें मुंबई के बेलेव्यू अस्पताल में गुरवार को भर्ती कराया गया था। अस्पताल के मुताबिक, गुरुवार शाम को श्रेयस को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात करीब 10 बजे उनकी हार्ट सर्जरी की गई। फिलहाल उनकी तबीयत में सुधार है। उनकी तबीयत स्थिर है। कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

बताया जा रहा है कि श्रेयस मुंबई में फिल्म वेलकम टू जंगल की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग खत्म होने के बाद श्रेयस अपने घर पहुंचे और उन्होंने पत्नी से बेचैनी की शिकायत की। इसी दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई।


अक्षय कुमार ने इंस्टा पर फिल्म के सेट का एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में श्रेयस नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार वीडियो में स्टंट करते नजर आ रहे हैं। उनके पीछे सीढ़ियों पर श्रेयस खड़े दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही अस्पताल में श्रेयस के भर्ती होने की खबर आई हर कोई उनकी सेह को लेकर चिंतित हो गया। फैंस और सेलेब्स श्रेयस की स्पीडी रिकवरी की दुआ कर रहे हैं। उम्मीद है जल्द ही वह डिस्चार्ज होकर घर लौटेंगे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia