अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर नहीं बर्दाश्त कर पाईं उनकी भाभी, तोड़ा दम, पूरा परिवार सदमे में

सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद उनका पूरा परिवार सदमे में है। उनके पुश्तैनी घर पूर्णिया के बड़हरा कोठी के मलडीहा में भी अधिकांश घरों में चूल्हा नहीं जला। इस बीच उनकी मौत के सदमे को उनकी भाभी बर्दाश्त नहीं कर सकी और सोमवार की शाम उनका भी निधन हो गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

पटना के रहने वाले फिल्म बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सदमे को उनकी भाभी बर्दाश्त नहीं कर सकी और उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि उनकी भाभी पहले से ही लीवर कैंसर से पीड़ित थी। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे। 15 जून को उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही कर दिया गया।

सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद उनका पूरा परिवार सदमे में है। उनके पुश्तैनी घर पूर्णिया के बड़हरा कोठी के मलडीहा में भी अधिकांश घरों में चूल्हा नहीं जला। इस बीच उनकी मौत के सदमे को उनकी भाभी बर्दाश्त नहीं कर सकी और सोमवार की शाम उनका भी निधन हो गया।

सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई पन्ना सिंह ने मंगलवार बताया कि अमरेंद्र सिंह की पत्नी सुधा देवी लीवर कैंसर से पीड़ित थी और सोमवार की शाम उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा कि दो दिन से वे बेहोश थी।


गौरतलब है कि सुशांत अपने सभी परिजनों के काफी करीब थे। एक साल पहले जब वे बिहार आए थे तब भी वे मलडीहा गांव पहुंचे थे और लोगों के साथ समय गुजारा था।

इसे भी पढ़ें: अगर आप इन दो बिमारियों से हैं पीड़ित तो रहें सावधान! कोरोना आपको बना सकता है शिकार, विशेषज्ञों का दावा

देश में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 10667 नए केस, 380 की मौत, कुल संक्रमित 343091, अब तक 9900 मौतें

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 16 Jun 2020, 11:29 AM