अभिनेता विवेक की हार्ट अटैक से मौत, चेन्नई के अस्पताल में थे भर्ती, प्रशंसकों में शोक की लहर

तमिल एक्टर विवेक का चेन्नई के एक अस्पताल में शनिवार की सुबह निधन हो गया है। एक दिन पहले शुक्रवार को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विवेक के निधन की खबर के चलते पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

लोकप्रिय तमिल अभिनेता विवेक का चेन्नई के एक अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया है। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, सुबह 4:35 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि शुक्रवार को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 59 साल के थे।

बता दें कि विवेक ने15 अप्रैल को कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। अपने दोस्त के साथ सरकारी अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया था कि वो सरकारी अस्पताल में क्यों वैक्सीन ले रहे हैं। उन्होंने बताया था कि 'सरकारी अस्पताल में हर वर्ग के लोग पहुंचते हैं। इसकी पहुंच ज्यादा लोगों तक है। कोविड वैक्सीन सही है। इसको लगवाने के बाद आप बीमार नहीं पड़ेंगे। इसे लगवाने के बाद काफी हद तक खतरा कम हो जायेगा। 15 अप्रैल को विवेक ने वैक्सीन लगवाई और 16 अप्रैल को सीने में दर्द के कारण उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 17 Apr 2021, 8:48 AM
/* */