भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी के साथ कदमताल करती नजर आईं उर्मिला मातोंडकर, कहा- कारवां का राजनीति से सामाजिक महत्व अधिक

भारत जोड़ो यात्रा 130वें दिन राहुल गांधी अगुवाई में सितनी बाइपास नगरोटा से उधमपुर के लिए रवाना हुई। भारत जोड़ों यात्रा में आज उर्मिला मातोंडकर शामिल हुईं और उन्होंने राहुल गांधी के साथ मार्च किया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई ये यात्रा इस वक्त जम्मू-कश्मीर में है। आज इस यात्रा का 130वां दिन है। भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर मैदान में संपन्न होगी। भारत जोड़ो यात्रा 130वें दिन राहुल गांधी अगुवाई में सितनी बाइपास नगरोटा से उधमपुर के लिए रवाना हुई। भारत जोड़ों यात्रा में आज उर्मिला मातोंडकर शामिल हुईं और उन्होंने राहुल गांधी के साथ मार्च किया।

यात्रा में जुड़ने से पहले सुबह जम्मू से उर्मिला मातोंडकर ने एक वीडियो शेयर कर कहा कि उनके लिए यह यात्रा राजनीति से अधिक सामाजिक महत्व रखती है। सामाजिक मूल्यों पर चलने वाले इस कारवां में वह शामिल हो रही हैं। इस यात्रा में बहुत सारा प्यार, स्नेह, विश्वास और भारतीयता है और यह भारतीयता का दीया सबके मन में इसी तरह जलता रहना चाहिए।


आपको बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली रही यात्रा में भीड़ उमड़ रही है। उनकी भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यात्रा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहां के लोग पारंपरिक वेशभूषा में राहुल गांधी और यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। लोग उन्हें प्रामाणिक संस्कृति दिखाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हैं। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia