अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र, कहा- राष्ट्रपति नाम विवाद में स्मृति इरानी बिना शर्त मांगें माफी

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सदन में गुरुवार को स्मृति ईरानी ने बार-बार ‘द्रौपदी मुर्मू’ शब्द का इस्तेमाल किया। केंद्रीय मंत्री ने उनके (महामहिम के) नाम के साथ सम्मानजनक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, जबकि वह शीर्ष संवैधानिक पद पर आसीन हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है। खत में उहोंने केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। पत्र में अधीर रंजन चौधरी लिखा है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लेते समय आदरसूचक संबोधन नहीं किया था। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सदन में गुरुवार को स्मृति ईरानी ने बार-बार ‘द्रौपदी मुर्मू’ शब्द का इस्तेमाल किया। केंद्रीय मंत्री ने उनके (महामहिम के) नाम के साथ सम्मानजनक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया, जबकि वह शीर्ष संवैधानिक पद पर आसीन हैं।

पत्र में अधीर रंजन ने कहा है कि राष्ट्रपति के बारे में बात करते समय उनकी जुबान फिसल गई थी। ऐसे में उनके मुंह से 'राष्ट्रपत्नी' शब्द निकल गया था। उन्होंने कहा कि इस पूरे विवाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम घसीट लिया गया। उन्होंने कहा कि उनसे यह गलती इसलिए हो गई, क्योंकि उनकी हिंदी इतनी अच्छी नहीं है।


अधीर रंजन चौधरी ने इससे पहले शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से एक और अपील की थी। उनका कहना था कि वो सारी बातें कार्यवाही से हटा दी जाएं, जो 'राष्ट्रपत्नी' वाली उनकी टिप्पणी को लेकर सदन में गुरुवार को हुए हंगामे के दौरान सत्तापक्ष की ओर से सोनिया गांधी के संदर्भ में की गई थीं। चौधरी ने यह भी कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के वक्तव्य का वो अंश भी हटाया जाना चाहिए, जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम लेते समय कथित तौर पर आदरसूचक संबोधन नहीं किया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia