ED की छापेमारी के बाद अब लैंड फॉर जॉब मामले में CBI ने तेजस्वी यादव को जारी किया समन

लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई की ओर से इससे पहले भी तेजस्वी यादव को 4 फरवरी को समन जारी किया था, लेकिन वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे।

फोटोः IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। ईडी की छापेमारी के बाद जमीन के बदले नौकरी के मामले में सीबीआई ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को इस मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया है और आज पेश होने के लिए कहा है। लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई की ओर से इससे पहले भी तेजस्वी यादव को 4 फरवरी को समन जारी किया था, लेकिन वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे।

इससे पहले ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में ईडी ने शुक्रवार को दिल्ली, और पटना समेत करीब 15 जगहों पर छापेमारी की थी। यह छापेमारी तेजस्वी यादव और लालू यादव की बेटियों के घर के अलावा अन्य आरजेडी नेताओं के घरों पर भी कई गई थी।


आरोप क्या है?

सीबीआई के मुताबिक, लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए पटना के 12 लोगों को ग्रुप डी में नौकरी दी थी और उनसे अपने परिवार के लोगों के नाम पटना में जमीनें लिखवा ली थी। सीबीआई का कहना है कि लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव के नाम जमीन की रजिस्ट्री कराई गई और जमीन की मामूली कीमत नगद में चुकाई गई।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 11 Mar 2023, 10:56 AM