अहमदाबाद: लड़की से छेड़छाड़ के बाद दो गुटों में हिंसक झड़प, कई वाहनों को किया आग के हवाले

आंबावाडी इलाके में अलग-अलग हॉस्टल में अलग-अलग समुदाय के लड़के रहते हैं। सोमवार रात को एक लड़के ने लड़की से छेड़खानी कर दी। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में पहले बहस हुई, इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अहमदाबाद के आंबावाडी इलाके में देर रात लड़की से छेड़खानी के बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में हुई हिंसक झड़प के दौरान आगजनी भी हुई। 15 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान तीन लोग घायल भी हुए हैं।

बताया जा रहा है कि आंबावाडी इलाके में अलग-अलग हॉस्टल में अलग-अलग समुदाय के लड़के रहते हैं। सोमवार रात को एक लड़के ने लड़की से छेड़खानी कर दी। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में पहले बहस हुई, इसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। बवाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश की। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने आगजनी कर रहे लोगों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। बताया जा रहा है कि इस दौरान हंगामा कर रहे लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया।

इलाके में आगजनी की सूचना पर दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंचे और वाहनों में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल हालाता काबू में हैं। पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia