एयर इंडिया के विमान में फिर आई तकनीकी खराबी, मुंबई से अमेरिका जाने वाली फ्लाइट लौटी वापस

एयर इंडिया ने बताया कि यात्रियों को फुल रिफंड या कॉम्प्लिमेंटरी रिशेड्यूलिंग की सुविधा दी गई। इसी तरह की घटना 16 अगस्त को भी इसी रूट पर हुई थी, जब एक फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई थी।

फाइल फोटोः सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

एयर इंडिया की मुंबई से न्यूयॉर्क (अमेरिका) जाने वाली फ्लाइट एआई191 को उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा, जिसके कारण विमान को वापस मुंबई लौटना पड़ा। एयरलाइन ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से मुंबई हवाई अड्डे पर उतर गया और जरूरी निरीक्षण किया जा रहा है।

यात्रियों और शेड्यूल की जानकारी अभी नहीं मिली

एयरलाइन ने प्रारंभिक बयान में अभी तक विमान में सवार कुल यात्रियों की संख्या और प्रस्थान और वापसी के समय की जानकारी साझा नहीं की है। सामान्य शेड्यूल के अनुसार, एआई191 फ्लाइट मुंबई से रात 01:10 बजे प्रस्थान करती और 16 घंटे 15 मिनट की यात्रा के बाद न्युवार्क सुबह 07:55 बजे पहुंचती।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा CM के विमान की लैंडिंग में आई दिक्कत, हवा में काटता रहा चक्कर, कोलकाता भेजा गया, एयर इंडिया ने बताया कारण


एआई144 फ्लाइट भी कैंसल

फ्लाइट एआई191 के कैंसल होने के कारण न्युवार्क से मुंबई आने वाली फ्लाइट एआई144 को भी रद्द कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: इंदौर जा रहा एयर इंडिया विमान इंजन में आग के संकेत के बाद दिल्ली लौटा, सभी यात्री सुरक्षित

पूर्व में भी हुई थी तकनीकी समस्या

पिछले शुक्रवार दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण मिलान हवाई अड्डे पर रुकी रही, जिससे दिवाली से ठीक पहले 250 से ज्यादा यात्री फंसे थे। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को होटल, भोजन और यात्रा की सुविधा प्रदान की थी।

इसे भी पढ़ें: फुकेत जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में आई तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के 16 मिनट बाद ही वापस लौटा


एयरलाइन की प्रतिक्रिया और सुरक्षा उपाय

एयर इंडिया ने बताया कि यात्रियों को फुल रिफंड या कॉम्प्लिमेंटरी रिशेड्यूलिंग की सुविधा दी गई। इसी तरह की घटना 16 अगस्त को भी इसी रूट पर हुई थी, जब एक फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई थी। एयरलाइन ने कहा कि उड़ान के प्रस्थान से पहले ही आवश्यक मेंटेनेंस का काम निर्धारित किया गया था।

इसे भी पढ़ें: एयर इंडिया के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट कैंसिल

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia