अखिलेश यादव का BJP पर हमला, कहा- महाकुंभ मेले में घाटा खाकर बैठे दुकानदारों को राशि लौटाना सरकार की जिम्मेदारी

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश बीजेपी सरकार की ये नैतिक ज़िम्मेदारी बनती है कि वह मेले में घाटा खाकर बैठे दुकानदारों को वो राशि लौटा दे, जिसको लेकर कारोबारियों को दुकानें आवंटित की गईं थीं।

फोटो: Getty Images
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाकुंभ मेले में दुकान लगाए दुकानदारों का एक वीडियो जारी कर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मेले में घाटा खाकर बैठे दुकानदारों को उनकी राशि लौटा दें।

अखिलेश यादव ने शुक्रवार सोशल मीडिया मंच एक्स में लिखा कि उत्तर प्रदेश बीजेपी सरकार की ये नैतिक ज़िम्मेदारी बनती है कि वह मेले में घाटा खाकर बैठे दुकानदारों को वो राशि लौटा दे, जिसको लेकर कारोबारियों को दुकानें आवंटित की गईं थीं। बीजेपी सरकार की बदइंतजामी की वजह से जब मुख्य मार्ग बंद कर दिए गए या फिर रास्ते बदल दिए गए तो ग्राहक इन दुकानों तक पहुंचते कैसे और कैसे इन व्यापारियों की दुकानदारी चलती।ं


अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि इनके नुकसान के लिए उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पूरी तरह उत्तरदायी है। हम सरकार से मांग करते हैं कि इनसे लिया गया धन वापस किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ सरकार ये दावा कर रही है कि महाकुंभ से प्रयागराज व उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में अरबों रुपए जुड़े हैं, तो फिर बीजेपी सरकार इन दुकानदारों के कुछ लाख रुपये क्यों नहीं लौटा सकती है।

सपा मुखिया ने कहा कि मेले के दुकानदारों के बीच ये चर्चा है कि वो सब लोग मिलकर उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार से नारे के रूप में ये मांग करेंगे: हमारे पैसे लौटाओ, हमारा घाटा पूरा कराओ। दुकानदार कहे आज का, नहीं चाहिए बीजेपी।

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव महाकुंभ की व्यवस्था को लेकर सरकार को घेर रहे हैं और सवाल खड़े कर रहे हैं। अखिलेश यादव कहीं घटना के आंकड़े मांगते हैं, तो कहीं जाम तो कभी पानी में गंदगी को लेकर सरकार को घेरते हैं। सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी इन कर पलटवार कर रहे हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia